फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cay to delve too precious

संगम की रेती भी अनमोल

Tue, 15 Jan 2013 01:18 AM IST
महाकुंभ नगर(इलाहाबाद)/अमित सरन
महाकुंभ नगर(इलाहाबाद)/अमित सरन Updated Tue, 15 Jan 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
cay to delve too precious

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर बिखरी रेती भी अनमोल है। दुनिया के सबसे बड़े मेले के पहले शाही स्नान पर मुट्ठी भर रेत के लिए राजस्थान से 50 महिलाओं का जत्था इलाहाबाद चला आया। उड़ीसा से आईं 60-70 साल की बुजुर्ग महिलाएं संतों के चरणों की धूल पाने के लिए पुलिस की लाठियां खाने को तैयार दिखीं तो एमपी से आए व्यापारियों के लिए यह रेती उनकी आय का जरिया बनेगी।

विज्ञापन


एक मुट्ठी रेत आखिर ऐसा कौन सा चमत्कार करेगी कि इसके लिए लोग अपनी जान को जोखिम में डालने को तैयार हो गए। उन्हें न तो पुलिस की लाठियों का भय रह गया और न ही कोई बैरिकेडिंग दिखी। संगम क्षेत्र की सड़कों पर शाही सवारी का काफिला जिधर से निकला, साधु-संतों के चरणों की धूल पाने के लिए भगदड़ मच गई। मान्यता है कि मुट्ठी भर यह रेत किसी के खेत में सोना पैदा करेगी तो किसी के घर को धन-धान्य से परिपूर्ण कर देगी। तमाम लोग साल भर अपने माथे पर  इस मिट्टी का तिलक लगाएंगे तो कई घरों के मंदिरों में यह मिट्टी पूजी जाएगी।
विज्ञापन


राजस्थान से आईं देवी सहित 50 महिलाएं तो साधु-संतों के चरणों की धूल पाने के लिए पुलिस की लाठी खाने को भी तैयार थीं। बिहार से आईं अनुपमा ने एक किलो रेत इकट्ठा की, उनके पुत्र और पति साल भर अपने माथे पर इस रेती का तिलक लगाएंगे। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से आए नारायण दास और उनके बड़े भाई ने दो किलो रेत झोले में इकट्ठा की। बकौल नारायण दास पास-पड़ोस के कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण कुंभ नगरी तक नहीं पहुंच सके, ये रेत उन्हीं के लिए ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed