{"_id":"404d70dc-e029-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"case-on-raja-bhaiyaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा भैया, पत्नी समेत 5 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा भैया, पत्नी समेत 5 के खिलाफ मुकदमा
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री राजा भैया की मुश्किलें खत्म होते नहीं दिख रही हैं। राजा भैया, उनकी पत्नी के साथ ही करीबी रोहित सिंह व उसकी पत्नी के खिलाफ पूर्व मंत्री के पूर्व पीआरओ ने अलीगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
उसने इन सब पर उसके नाम से फर्जी तरीके से खाता खुलवाने का आरोप लगाया है। इस फर्जीवाड़े में एचडीएफसी बैंक पुरनिया शाखा के मैनेजर को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व पीआरओ इससे पहले राजा भैया और उनकी पत्नी पर अनाज घोटाले में संलिप्त होने का भी आरोप लगा चुके हैं।
प्रतापगढ़ निवासी राजीव यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 2004 से 2008 के दौरान वह राजा भैया के पीआरओ रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री व उनकी पत्नी भानवी ने उनका इलाहाबाद बैंक के खाते की चेकबुक अपने पास रख ली।
विज्ञापन
कई बार मांगने पर भी इन लोगों ने उसे नहीं लौटाया। राजीव का आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक में सलाहकार राजा भैया की पत्नी व उनके करीबी रोहित व उसकी पत्नी मोनिका सिंह ने इसके बाद उनका काम देखना शुरू कर दिया था।
रोहित व मोनिका ने उसके एक चेक पर खुद ही उसका दस्तखत कर 2009 में पुरनिया स्थित एचडीएफसी बैंक में 11 हजार रुपये से नया खाता खोल लिया। इस खाते में चेक तो उसका लगाया गया पर उसकी फोटो की जगह रोहित की फोटो चस्पा की गई।
राजीव का आरोप है कि पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी की सहमति से फर्जी तरीके से खोले गए इस खाते में कोई बड़ी हेराफेरी की जानी थी।
यह भी आरोप लगाया कि इस फर्जीवाड़े में संबंधित शाखा के प्रबंधक बशीरउल्ला सरवर का भी शामिल थे। पुलिस ने पांचों लोग के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसएसपी जे रविंदर गौड़ का कहना है कि राजीव के नाम से खोले गए खाते में रोहित का फोटो लगाया गया था। खाते से दो बार लेनदेन हुआ है।