{"_id":"53e8f6e7c4428fdd3f0b567a9022b2cf","slug":"businessmen-murdered-at-agra-hindi-news-as","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में व्यापारी नेता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में व्यापारी नेता की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 28 Nov 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में हुई एक सनसनीखेज वारदात में दिनदहाड़े एक व्यापारी नेता की हत्या कर दी गई। शाहगंज थाना इलाके के गोविंद नगर में हेमंत दास को हत्यारों ने निशाना बनाकर मार डाला। हेमंत दास आलोकनगर में रहते थे।
विज्ञापन
वे राजामंडी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। पल्सर पर सवार हत्यारों ने हेमंत दास को दो गोलियां मारी। पल्सर सवार दो युवक आए और हेमंत दास को गोलियां दागकर फरार हो गए। गोली मारने से पहले हत्यारों ने उन्हें धमकिया भी दीं।
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हत्यारों की तलाश में जुट गई है। हेमंत दास एक व्यापारी नेता थे और इन्हें पिछले कई दिनों से धमकियां दी जा रहीं थी।
विज्ञापन
हत्या के विरोध में व्यापारियों ने राजा मंडी बाजार बंद कर दिया है। हत्यारे कौन थे और उनकी व्यापारी से क्या रंजिश थी, इस बारे में पुलिस फिलहाल कुछ नहीं बता पा रही है।