फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bus falls into ditch, 20 injured

पोलिंग पार्टी से भरी बस खाई में गिरी, 20 घायल

Thu, 10 Apr 2014 07:52 AM IST
Updated Thu, 10 Apr 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
bus falls into ditch, 20 injured

जहांगीराबाद दौलतपुर कलां मार्ग से सबदुलपुर, दौलतपुर कलां, बरवाला, अमरपुर की पोलिंग पार्टी को लेकर जा रही बस कमानी पट्टे टूटने के कारण खाई में गिर गई।

विज्ञापन


हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। वहीं, काफी देर तक एंबुलेंस न पहुंचने से घायल लोग काफी देर तक कराहते रहे। मौके पर पहुंची जहांगीराबाद पुलिस ने पोलिंग पार्टियों को गंतव्य स्थान पर भेजने की व्यवस्था की।

विज्ञापन

बस में सवार थी पोलिंग पार्टी

bus falls into ditch, 20 injured

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को आठ पोलिंग पोर्टियां पुलिस बल के साथ बुलंदशहर से रवाना हुईं। बस में साठ से अधिक लोग सवार थे।

जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग पर गांव पीतमपुर के पास लगभग तीन बजे बस के अगले पहियों का कमानी पट्टा टूट गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया।

चालक महेश ने बस को संभालने की काफी कोशिश की लेकिन बस एक पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी।

बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले कर्मचारी

bus falls into ditch, 20 injured

दरवाजे की ओर से बस गिरने की वजह से कर्मचारी बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले।

आरोप है कि इलाज के लिए एंबुलेंस काफी देर में पहुंची। बस की व्यवस्था करने में भी देरी हुई। पीठासीन अधिकारी रामपाल, राजाराम, चंद्रबाबू ने बताया कि बस में सीटों पर बैठने के बाद भी दर्जनों लोग खडे़ थे।

इस वजह से परेशानी अधिक हुई। हादसे में सुशीला यादव, रेनू, मनोज, ललिता, प्रवीन, एवं कांस्टेबल प्रेम सिंह आदि समेत कई को गुम चोटें आई हैं।

विज्ञापन

छह माह में हो चुकी तीन मौत

bus falls into ditch, 20 injured

जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग पिछले 10 माह से उखड़ा पड़ा है। मार्ग पर पत्थर पड़े होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बुधवार को भी हादसा इसी वजह से हुआ।

रोड पर पिछले तीन माह में तीन लोगों की मोत हो चुकी हैं। दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग एक सप्ताह पूर्व रोड रोलर से महिला की मौत होने के बाद से मार्ग पर निर्माणकार्य बंद पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed