{"_id":"3e4cba9c-d5eb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"burnt-aunty-alive-after-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के बाद चाची को जिंदा फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कार के बाद चाची को जिंदा फूंका
इटावा/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा के भरथना में बलात्कार के बाद अपने भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने थाने जा रही महिला को आरोपी ने रास्ते में अपने साथियों की मदद से मिट्टी का तेल डाल कर फूंक दिया।
विज्ञापन
आग का गोला बनी महिला नाली में जा गिरी। चीख-पुकार पर ग्रामीणों ने आग बुझाकर गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस फरार आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, तैंतीस वर्षीय महिला शुक्रवार की रात घर पर अकेली थी। पति खेत पर गया हुआ था। जेठ के पुत्र सत्यपाल ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पति के लौटने पर जब महिला ने अपनी सास को आपबीती सुनाई तो उसने लोक-लाज के भय से मामला उजागर न करने की हिदायत दी। सुबह पति यह कह कर चक्की पर चला गया कि लौटकर वह उसके साथ थाने रिपोर्ट दर्ज कराने जाएगा।
इस बीच आरोपी पक्ष से महिला की तकरार हो गई। वह शनिवार को अकेले ही भरथना थाने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घर से निकल पड़ी।
गांव से बाहर पहुंचते ही सत्यपाल, राजू, पानकुमार और रमेश ने उस पर हमला कर दिया। मारने-पीटने के बाद चारो ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।