फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulldozers run on hut of person who gave shelter to accused of Chandan Sharma murder case in Sultanpur

चंदन शर्मा हत्याकांड: हत्यारोपियों को शरण देने वाले की झोपड़ी पर चला बुलडोजर, खलिहान से हटाया गया अवैध कब्जा

Sun, 10 Aug 2025 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Aug 2025 05:59 PM IST
सार

सुल्तानपुर में चंदन शर्मा हत्याकांड के हत्यारोपियों को शरण देने वाले आरोपी की झोपड़ी पर बुलडोजर चला। टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाकर उसे खाली कराया। 

विज्ञापन
Bulldozers run on hut of person who gave shelter to accused of Chandan Sharma murder case in Sultanpur
झोपड़ी पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में जयसिंहपुर क्षेत्र में हुए चंदन शर्मा हत्याकांड में आरोपियों को शरण देने और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी बझना गांव निवासी प्रेम कुमार यादव की झोपड़ी पर रविवार को बुलडोजर चला। प्रेम कुमार ने गांव के खलिहान (गाटा संख्या 512) पर अवैध रूप से पशुशाला और छप्पर बनाकर कब्जा कर रखा था। साथ ही उसी गाटे में बने मकान का सहन-दरवाजा भी खोल लिया था। 

विज्ञापन


तहसीलदार मयंक मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध निर्माण को ढहाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई। कार्रवाई राजस्व निरीक्षक सत्यनारायण की अगुवाई में की गई। इस दौरान जयसिंहपुर पुलिस भी मौजूद रही। 
विज्ञापन


बताते चलें कि 1 अगस्त को चंदन शर्मा की हत्या हो गई थी। इसने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें प्रेम कुमार का नाम भी सामने आया था। इस पर हत्यारोपियों को पनाह देने और पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप है। तहसीलदार मयंक मिश्रा ने बताया कि आरोपी के अवैध निर्माण को ढहाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed