फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Zero hemoglobin report goes viral in Bulandshahr District Hospital

महिला का खून हुआ पानी!: जिला अस्पताल से आई शून्य हीमोग्लोबिन रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Thu, 26 Feb 2026 10:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 10:09 PM IST
सार

जिला चिकित्सालय प्रशासन ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट को बाद में सुधार करवा दिया गया था। 

विज्ञापन
Zero hemoglobin report goes viral in Bulandshahr District Hospital
बुलंदशहर जिला चिकित्सालय में शून्य हीमोग्लोबिन की रिपोर्ट वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक खून की रिपोर्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस रिपोर्ट में एक महिला का हीमोग्लोबिन शून्य दर्शाया गया है। यह रिपोर्ट यूपी के बुलंदशहर स्थित कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय की बताई जा रही है।

विज्ञापन

हीमोग्लोबिन के आगे 0.0 लिखा मिला
नगर निवासी आरती ने बुधवार को स्वास्थ्य बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय की ओपीडी में दिखाया था। चिकित्सक ने उन्हें खून की जांच कराने की सलाह दी। महिला ने जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में अपना सैंपल दिया। गुरुवार को जब उन्होंने अपनी रिपोर्ट ली, तो उसमें हीमोग्लोबिन के आगे 0.0 लिखा मिला। इस रिपोर्ट को देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए। मरीज के परिजनों ने तुरंत इस रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद यह रिपोर्ट लोगों और चिकित्सालय स्टाफ के बीच चर्चा का विषय बन गई। यह घटना चिकित्सालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। हालांकि, रिपोर्ट वाले मरीज की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सालय प्रशासन का स्पष्टीकरण
जिला चिकित्सालय प्रशासन ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट को बाद में सुधार करवा दिया गया था। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि किसकी कमी से यह गलत रिपोर्ट जारी हुई।

विज्ञापन

रिपोर्ट पर लोगों की प्रतिक्रिया
शून्य हीमोग्लोबिन की इस रिपोर्ट को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने चिकित्सालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है। यह घटना चिकित्सालय में जांच की गुणवत्ता पर चिंताएं बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed