फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youths killed friend by stabbing him with sharp weapon in Bulandshahr

दगाबाज दोस्त: पहले पिलाई शराब, फिर थप्पड़ का बदला लेने के लिए युवक की धारदार हथियार से वार कर की हत्या

Sat, 08 Jun 2024 07:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Jun 2024 07:53 AM IST
सार

एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए दोस्त ने अपने पिता के साथ राहुल (30) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के सरायघासी का है।

विज्ञापन
Youths killed friend by stabbing him with sharp weapon in Bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए दोस्त ने अपने पिता के साथ राहुल (30) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बुलंदशहर के मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के सरायघासी का है। बृहस्पतिवार देर रात वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वारदात से पहले आरोपी अंकुर और राहुल ने साथ में शराब पी थी। लौटते समय रास्ते में दोनों में विवाद हो गया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी के साथियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


बताया कि राहुल बृहस्पतिवार की शाम दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था। रात करीब 12 बजे राहुल के भांजे ने घर के बाहर उसका लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि राहुल और उसके दोस्तों ने पास के गांव पिलखनवाली में ठेके पर शराब पी थी। रास्ते में राहुल, उसका दोस्त संदीप उर्फ अंकुर व अन्य पेशाब करने के लिए रुके थे। इस दौरान अंकुर के पेशाब के कुछ छींटें राहुल के ऊपर पड़ गए। इस पर राहुल ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। दोस्तों ने बीच बचाव कर शांत करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात करीब 11 बजे सभी दोस्त अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि रात करीब 12 बजे आरोपी अंकुर ने राहुल को घर के बाहर आवाज देकर बुलाया और अपने साथ ले गया। घर से कुछ दूरी पर ही अंकुर ने अपने पिता के साथ मिलकर राहुल की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने गांव निवासी आरोपी संदीप उर्फ अंकुर और उसके पिता मुनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस उन दोस्तों से पूछताछ कर रही है जो  राहुल और अंकुर के साथ थे। 


गांव में दुकान चलाता था
मृतक के पिता चतरपाल गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। पिता के साथ खेतीबाड़ी में उनका हाथ बंटाने के साथ ही राहुल गांव में कान्फेक्शनरी की दुकान चलाता था। 

बृहस्पतिवार रात को शराब पीने के बाद आरोपी संदीप उर्फ अंकुर व राहुल का पेशाब करने के दौरान विवाद हो गया था। परिजनों का आरोप है कि इसी के चलते आरोपी अंकुर ने अपने पिता के साथ मिलकर राहुल की हत्या की है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। - पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed