फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth injured after coming under a car while trying to stop his brother-in-law's wife from going to her maternal home.

Bulandshahar News: साले की पत्नी को मायके जाने से रोकने के प्रयास में कार के नीचे आया युवक, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Youth injured after coming under a car while trying to stop his brother-in-law's wife from going to her maternal home.
बुलंदशहर गाड़ी के पहिये के नीचे दबा युवक। स्क्रीन शॉट
बुलंदशहर। साले की पत्नी को मायके जाने से रोकने के प्रयास में युवक कार के नीचे आने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना नगर के व्यस्तम चौराहे लल्ला बाबू चौराहे की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर नगर के लल्ला बाबू चौराहे के निकट कार चालक ने उसके सामने आए युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक उछलकर कार के बोनट पर गिर पड़ा। युवक ने जान बचाने के लिए कार के वाइपर व बोनट को पकड़ लिया। युवक जान बचाने के लिए चीखता, चिल्लाता रहा।
विज्ञापन

मगर चालक ने कार को रोकने के बजाए दौड़ा दिया। करीब दो सौ मीटर के बाद कार को मोड़ने के दौराने युवक की पकड़ ढीले होने के कारण वह सड़क पर गिर गया और कार के पहिए के नीचे आ गया। घटना को देख रहे राहगीरों और दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दौड़कर कार को चारों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद आरोपी चालक ने कार को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मुश्किल से युवक को कार के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी कार चालक को वाहन समेत कोतवाली नगर ले आई।
कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रकाश में आया कि नगर के कृष्णा नगर निवासी शिवम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को शिवम की पत्नी कार से मायके जा रही थी। कार को उसका रिश्तेदार चला रहा था।
इसी दौरान शिवम अपने जीजा कृष्णा नगर निवासी अमित के साथ लल्ला बाबू चौराहे पर पहुंच गया। कार को रोकने के प्रयास में अमित कार के आगे आ गया और टक्कर लगने से वह बोनट पर गिर गया। चालक ने कार को नहीं रोकने से वह सड़क पर गिरने से कार के पहिए के नीचे आने से घायल हो गया।

घायल अमित को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए परिजनों की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed