फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth injured after being hit by a car dies; Delhi Police Head Constable accused.

Bulandshahar News: कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after being hit by a car dies; Delhi Police Head Constable accused.
बुलंदशहर। कार की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पीड़ित पिता ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव हीरापुर निवासी राजू सिंह ने बताया कि उनका पुत्र रोहित 26 अगस्त की सुबह पैदल घर से स्याना-बुलंदशहर रोड स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। रामा डेरी के पास बुलंदशहर की ओर से आ रही सफेद रंग की होंडा सिटी कार चालक ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 27 अगस्त को मेरठ से दिल्ली उपचार के लिए ले जाते समय उनके बेटे की रास्ते में मौत हो गई। आरोप लगाया कि कार को दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल चला रहा था, जो नरसेना थाना क्षेत्र में सम्मन तामील कराने के लिए आया था। आरोप लगाया कि पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed