फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth died after falling from a bridge on NH 34 in Bulandshahr district

पुल पर मौत से पड़ा पाला: बाइक रेलिंग से टकराई... फिर 12 फीट नीचे जा गिरा बाइक सवार युवक, चली गई जान

Mon, 12 Jan 2026 09:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Jan 2026 09:45 PM IST
सार

बुलंदशहर के एनएच-34 पर लालपुर चितौला गांव के पास सोमवार शाम को एक अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार 29 वर्षीय वीर प्रताप सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth died after falling from a bridge on NH 34 in Bulandshahr district
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर खड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के एनएच-34 पर लालपुर चितौला गांव के पास पुल पर सोमवार शाम को अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकरा गई। तभी बाइक सवार युवक पुल से नीचे जा गिरा, जिसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी।

विज्ञापन

खुर्जा कोतवाली के अपराध निरीक्षक ने बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर लालपुर चितौला गांव के पास पुल पर पुलिस टीम पहुंची। जहां राहगीरों ने बताया कि बुलंदशहर की ओर से बाइक सवार अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जब पुल पर पहुंचा तो अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल के किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बाइक सवार युवक करीब 12 फुट ऊंचाई से नीचे गिर गया। पुलिस टीम ने घायल युवक को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि युवक से मिले दस्तावेज के आधार उसकी पहचान जनपद हाथरस के सोखना जोगीपुर निवासी वीर प्रताप सिंह (29) रूप में हुई है। परिजनों को हादसे के विषय में अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन

इसमें बाइक सवार युवक करीब 12 फुट ऊंचाई से नीचे गिर गया। पुलिस टीम ने घायल युवक को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि युवक से मिले दस्तावेज के आधार उसकी पहचान जनपद हाथरस जनपद के सोखना जोगीपुर निवासी वीर प्रताप सिंह (29) रूप में हुई है। परिजनों को हादसे के विषय में अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed