फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man climbed on a tree to pluck berries, died due to high tension line

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था युवक, हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

Thu, 29 Jun 2023 10:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 10:01 PM IST
सार

24 साल का अंकित राघव शादी में शामिल होने के लिए घर आया हुआ था। मोबाइल ठीक कराने के बाद घर आते वक्त जामुन तोड़ने के लिए युवक पेड़ पर चढ़ा था। उसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
Young man climbed on a tree to pluck berries, died due to high tension line
हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा देहात क्षेत्र के सलेमपुर पहाड़गढ़ी गांव में बुधवार शाम को जामुन तोड़ने के लिए युवक पेड़ पर चढ़ रहा था। तभी वह हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। वहीं करंट से झुलसने से युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

सलेमपुर पहाड़गढ़ी निवासी परिजनों ने बताया कि 24 साल का अंकित राघव पुत्र त्रिपाल सिंह गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता था। जो गांव में शादी समारोह के चलते दो दिन के अवकाश पर आया हुआ था। बुधवार को अंकित खुर्जा में मोबाइल ठीक कराने के लिए गया था। वहां से लौटते वक्त वह गांव के किनारे जामुन के बाग के पास रुक गया। वहां पर बाइक खड़ी करके जामुन तोड़ने लगा। जब अंकित पेड़ पर ऊपर चढ़ा तो पेड़ के अंदर से होकर गुजर रही 33 हजार केवी क्षमता की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और झुलस कर नीचे गिर गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी लोगों का कहना है कि हाइवे किनारे जामुन के बाग में हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। जिसके चलते बाग में जामुन तोड़ने के लिए आए लोग करंट की चपेट में आ जाते हैं। तीन साल पहले 19 वर्षीय इकबाल पुत्र यासीन खान की भी इसी तरह मौत हो गई थी। वहीं पिछले तीन-चार साल में फरकना, अगौरा और मलगोसे गांव के चार लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed