फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Yash Kumar and Aarohi's research paper got first place

Bulandshahar News: यश कुमार और आरोही के शोधपत्र को मिला पहला स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर के स्कूलों से छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित अपने-अपने शोधपत्र प्रदर्शित किए। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज के छात्र यश कुमार और जूनियर वर्ग में संविलियन विद्यालय दरियापुर की छात्रा आरोही के शोधपत्र को पहला स्थान मिला।

31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता का जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं के मॉडल और शोधपत्र की सराहना की। साथ ही उनके द्वारा बनाए गए मॉडल और तैयार किए गए शोधपत्र की जानकारी हासिल कर उन्हें इस तरह की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मो. हनीफ, सुनील कुमार, मोनिका गोयल और डॉ.प्रमोद कुमार शामिल रहे। जिला समन्वयक पूजा जौहरी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 से 17 साल तक के छात्र-छात्रा अपने मॉडल और शोधपत्र प्रस्तुत करते हैं। प्रतियोगिता के विजेता रहे यश कुमार और आरोही को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, डॉ.रवि प्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार, अंशिका, शिखा शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed