{"_id":"64c53cc0ba819c6ed202e274","slug":"xen-did-not-pick-up-mlas-phone-complained-to-md-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-2239-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एक्सईएन ने विधायक का नहीं उठाया फोन, एमडी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एक्सईएन ने विधायक का नहीं उठाया फोन, एमडी से शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। सदर विधायक प्रदीप चौधरी का बिजली निगम के एक्सईएन ने फोन नहीं उठाया तो विधायक ने मामले में एमडी से शिकायत की है। आरोप है कि तीसरी बार में फोन उठाने पर उचित व्यवहार नहीं किया। एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई के लिए विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखा है।
सदर विधायक प्रदीप चौधरी शनिवार को अपने आवास पर जनता की समस्याएं सुन रहे थे। बिजली निगम की शिकायत आने पर विधायक ने बिजली निगम के एक्सईएन विनय कुमार को फोन किया, लेकिन पहले तो एक्सईएन ने विधायक का फोन ही नहीं उठाया। आरोप है कि तीसरी बार कॉल करने पर फोन उठाया तो एक्सईएन ने उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया। जिसके चलते विधायक ने एमडी चैत्रा वी से मामले की शिकायत की, साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।