{"_id":"68dc10e3d00f5295ca09b7ea","slug":"worshiped-mahagauri-on-ashtami-and-broke-the-fast-after-feeding-kanjak-langur-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-141410-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अष्टमी पर किया महागाैरी का पूजन कंजक-लांगुर जिमाकर खोला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अष्टमी पर किया महागाैरी का पूजन कंजक-लांगुर जिमाकर खोला व्रत
विज्ञापन
भवन मंदिर पर नवरात्र का पूजन करते भक्त। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/औरंगाबाद/बीबीनगर/गुलावठी/अहार/शिकारपुर/स्याना/नरौरा/ऊंचागांव/खानपुर/ डिबाई। नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने पहले महागौरी का पूजन किया। फिर कन्या-लांगुर जिमाए और व्रत खोला। बुधवार को शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि है। काफी भक्त कन्याओं का पूजन कर व्रत खोलेंगे। कन्या पूजन के लिए सुबह 8:00 से दोपहर 12:20 तक शुभ मुहूर्त है।
शहर के शिव मंदिर भगवानपुरा के पं. कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि नवमी का व्रत नहीं रखने पर पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। मंगलवार सुबह से ही नगर के मंदिरों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहे। कंजक पूजन के दौरान कन्याओं और लांगुरों का पूजन किया। महागौरी का पूजन करने के लिए नगर के मां महाकाली मंदिर, शीतलगंज देवी मंदिर, साठा स्थित देवी मंदिर, राज राजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, नर्मदेश्वरधाम मंदिर और मनसा देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही माता रानी का पूजन शुरू हो गया। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
इसी तरह अहार के मां अवंतिका देवी और नरौरा क्षेत्र के गांव बेलोन स्थित सर्व मंगला भवानी की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। अनूपशहर, औरंगाबाद, शिकारपुर, बीबीनगर, गुलावठी, स्याना, ऊंचागांव, खानपुर और डिबाई क्षेत्र में भी भक्तों ने कंजक पूजन कर व्रत खोला।