फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Working Committee meeting of Maheshwari Mahila Sangathan

Bulandshahar News: मैथिली कार्यक्रम में महिलाओं ने सजाए करवा व थाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के भूड़ चौराहा स्थित एक होटल में रविवार को पश्चिमी उप्र माहेश्वरी महिला संगठन की कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें 32 जिले की माहेश्वरी समाज की महिलाएं शामिल हुईं। साथ ही मैथिली कार्यक्रम में महिलाओं ने करवा और थाल सजाने के साथ रामलीला का मंचन किया। वहीं, प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित पश्चिमी उप्र माहेश्वरी महिला संगठन के मैथिली कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसएन चांडक, संस्कृति सिद्धा अध्यात्म एवं परम्परा समिति प्रभारी प्रेमा झंवर, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजय शर्मा और उत्तरांचल संयुक्त मंत्री मंजू हरकुट ने कार्यक्रम में अपने-अपने विचार रखे। मंडल की सदस्य वंदना माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में 32 जिले की 200 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। 50 से अधिक महिलाओं ने करवा एवं थाल सजाओ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अंजू मोहता, नगर अध्यक्ष आभा डांगरा, जिला सचिव अंजना लखोटिया, नगर सचिव नीना मालानी, संरक्षिका अंजू जांवदिया व कोषाध्यक्ष कविता बिसानी समेत बुलंदशहर माहेश्वरी महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed