फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women sit in front of tractors in protest against the dumping of waste at the dumping ground.

Bulandshahar News: डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डालने के विरोध में ट्रैक्टरों के सामने बैठीं महिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Women sit in front of tractors in protest against the dumping of waste at the dumping ground.
सिकंदराबाद ट्रैक्टर के आगे बैठी महिलाएं
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 स्थित सादिक नगर में नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डालने का शनिवार सुबह महिलाओं ने विरोध किया। कूड़ा लेकर पहुंचे नगर पालिका के ट्रैक्टरों के सामने महिलाएं चारपाई डालकर बैठ गईं। बाद में भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकर्ताओं ने भी धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गाजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डंपिंग ग्राउंड की समस्या के समाधान की मांग की। स्थानीय निवासी मुस्कान परवीन, आकसरी सत्तो और कौशल ने विरोध किया। उनका कहना है कि आबादी के पास कूड़ा डालने से दुर्गंध फैल रही है। इससे मच्छर-मक्खियों की वृद्धि हो रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोग इस समस्या से परेशान हैं। काफी समझाने-बुझाने के बाद नगर पालिका ने डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डाला। एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह को संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, नगर पालिका पहले जेवर रोड स्थित मेहताब नगर में कूड़ा डालती थी। इसके बाद ईदगाह के पास और हाईवे पर ट्रक यूनियन के निकट भी कूड़ा डाला गया। इन सभी स्थानों पर भी स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। लगातार विरोध के कारण नगर पालिका के सामने शहर का कूड़ा डालने के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कूड़ा नगर पालिका की अपनी भूमि पर डाला जा रहा है। उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है। नगर पालिका की ओर से कूड़ा डालने के लिए एक उपयुक्त स्थान तलाशा जा रहा है। स्थान निश्चित होने पर वहीं कूड़ा डलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed