{"_id":"588e391c4f1c1b7d3de80784","slug":"women-died-in-accident-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने महिला को रौंदा, मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने महिला को रौंदा, मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, खानपुर
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखपुर गढ़वा गांव में खेत से लौट रही महिला को बुलंदशहर-स्याना मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत करा दिया।
रविवार दोपहर एक बजे खेत से काम निपटा कर मुन्नी (45) पत्नी रोहताश लोधी निवासी शेखपुर गढ़वा घर लौट रही थी। जब मुन्नी गन्ना क्रय केंद्र के सामने पहुंची तो स्याना की ओर से आ रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। सैकड़ों ग्रामीणों के साथ हंगामा करने लगे। इसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर यातायात सुचारु कराया। पति ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है।