फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women and children, with farmers now staging

अब किसानों के साथ महिलाएं और बच्चे भी धरने पर

Mon, 19 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women and children, with farmers now staging
फ्रेट कॉरीडोर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर 12वें दिन किसानों के साथ-साथ उनके परिवार की महिलाएं और बच्चे भी धरने पर बैठ गए। प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि वह अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। चाहे इसके लिए कुछ भी क्यों न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती हैं, कॉरिडोर का काम शुरू नहीं होने देंगे। फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत जमीन का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मैना मौजपुर गांव में धरने पर बैठे किसानों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को 12वें दिन किसानों के परिवार की महिलाएं और मासूम बच्चों ने भी धरना दिया और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने का संचालन करते हुए किसान नेता सुग्रीव सोलंकी ने कहा कि अपना हक मांगने के लिए मासूम बच्चे और महिलाएं तक धरने पर बैठ गए हैं। इसके बावजूद भी शासन प्रशासन का दिल नहीं पसीज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कोई भी नुमाइंदा यहां तक नहीं आया। प्रशासन सोच रहा है कि किसानों की मांग पूरी किए बिना ही काम चल जाएगा, लेकिन ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। इंद्रमणि शर्मा ने कहा कि जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलता वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। विनोद चौधरी ने कहा कि किसान भोला जरूर है लेकिन इतना भी नहीं कि मुफ्त में अपनी जमीन दे दें।


अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति तैयार कर आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने पर महिलाओं में मंजू देवी, गंगादेई, संतोष देवी आशादेवी, कमला आदि के अलावा नवल सिंह, पंकज सोलंकी, पूरन सिंह, सौरभ सिंह, शिव कुमार, बालक राम, देवेन्द्र चौधरी, महेन्द्र सिंह, प्रेम सोलंकी, रुदत्त, भानचंद्र आदि रहे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed