{"_id":"6921ef2b5ac53e40240a1662","slug":"woman-who-filed-gang-rape-case-accused-of-extortion-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-144072-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा कराने वाली महिला पर रंगदारी मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा कराने वाली महिला पर रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन
औरंगाबाद। सामूहिक दुष्कर्म व लूट का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला समेत तीन लोगों पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष ने 25 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। महिला पर धमकी देने का आरोप भी है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्षेत्र की एक महिला ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत औरंगाबाद के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी समेत चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। अब पूर्व उपाध्यक्ष ने भी पुलिस को महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पूर्व उपाध्यक्ष का आरोप है कि महिला पिछले दो साल से उनके छोटे भाई और समर्थकों को मारपीट, छेड़खानी व सामूहिक दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। साथ ही ऐसा नहीं करने के लिए 25 लाख रुपए रंगदारी मांग रही थी।
यह आरोप भी है कि महिला के साथ रह रहा युवक भी उनको फंसाने की धमकी दे रहा है। उसने भी 25 लाख रुपये और प्लॉट की मांग की। साथ ही मांग नहीं मानने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे औरंगाबाद थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि महिला और उसके साथी विक्रम समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, महिला के आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को उसे मेडिकल और बयान दर्ज कराने भेजा गया था, लेकिन किसी कारणवश प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। शनिवार को इस कार्य के लिए महिला को फिर भेजा गया है।
-- -- -
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-ऋजुल कुमार, एएसपी