फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman accuses former MLA from Jewar Assembly of misdeed

UP: पूर्व विधायक पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने जेपी नड्डा को शिकायत भेजकर की कार्रवाई की मांग

Tue, 27 Feb 2024 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Feb 2024 09:47 PM IST
सार

आरोप है कि जेवर के एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार के गेस्ट हाउस पर जब वह पहुंची तो वहां पूर्व विधायक ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Woman accuses former MLA from Jewar Assembly of misdeed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जेवर विधानसभा से पूर्व विधायक के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर निवासी एक महिला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि वह नोएडा में एक होटल में मैनेजर के पद पर तैनात थी। होटल बंद होने के बाद उसके एक परिचित व्यक्ति ने खुर्जा की एक पॉटरी के नोएडा स्थित शोरूम पर मैनेजर की नौकरी दिला दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जेवर के एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार के गेस्ट हाउस पर जब वह पहुंची तो वहां पूर्व विधायक ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। 

विज्ञापन

आरोप है कि अब पूर्व विधायक अपनी पार्टी के एक बड़े नेता के साथ भी संबंध बनाने के लिए विवश कर रहा है। पूर्व विधायक का कहना है कि वह लोकसभा के लिए दावेदारी कर रहा है और ऐसे में यदि वह उसका कहना मानेगी तो इसके लिए मोटी रकम दी जाएगी। 

पीड़िता का आरोप है कि जब इससे इनकार किया तो आरोपी पूर्व विधायक ने अश्लील फोटो और वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल का भी प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपी पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed