{"_id":"5f0b4b018ebc3e6377492035","slug":"woman-accused-of-forging-fake-letter-of-minister-arrested-sikandrabad-news-gbd201878220","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का फर्जी लेटर लगाने की आरोपी महिला गिरफ्तार,सहयोगियों को खोज रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का फर्जी लेटर लगाने की आरोपी महिला गिरफ्तार,सहयोगियों को खोज रही पुलिस
विज्ञापन
मंत्री का फर्जी लेटर लगाने की आरोपी महिला गिरफ्तार
सिकंदराबाद। जमीनी विवाद में जिलाधिकारी पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री का फर्जी लेटर लगाने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब पुलिस महिला के सहयोगी को तलाश रही है।
सात जुलाई को एसडीएम रविशंकर सिंह ने बताया था कि नगर के मोहल्ला सराय झाझन निवासी रेखा पत्नी स्वर्गीय मुकेश का दलबीर पुत्र नत्थू आदि के साथ भूमि के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया कि रेखा ने 29 जून को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देते हुए दूसरे पक्ष पर मामले में न्यायालय से यथास्थिति का आदेश होने के बावजूद भी अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया था। वहीं प्रार्थना पत्र के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 21 जून को जिलाधिकारी के नाम जारी पत्र भी लगाया था। पत्र में जिलाधिकारी को मामले का संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। बताया कि पत्र को लेकर संदेह होने पर डीएम कार्यालय से मंत्रालय को लेटर की सत्यता की जानकारी करने के लिए मेल भेजा गया था। जिलाधिकारी के भेज गए मेल पर मंत्रालय से तीन जुलाई को जवाब आया। जिसमें कहा गया कि मंत्रालय से इस प्रकार का कोई भी लेटर जारी नहीं किया गया है और जिलाधिकारी कार्यालय को मंत्रालय से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर हल्का लेखपाल बृजभूषण ने आरोपी रेखा रानी के खिलाफ सात जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने देवीपुरा में दबिश देते हुए आरोपी रेखा रानी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जेल भेजने से पूर्व पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की। पुलिस आरोपी महिला के सहयोगियों के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है। बताया कि महिला के सहयोगियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।