फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Withdrawal of 55 thousand from the youth's account

Bulandshahar News: हेल्थ पॉलिसी का झांसा देकर युवक के खाते से निकाले 55 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के क्रेडिट कार्ड से ठग ने हेल्थ पॉलिसी के नाम पर 55 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बताया कि कार्रवाई करने पर 15 हजार रुपये वापस आ गए, लेकिन 40 हजार रुपये अभी भी शेष हैं। शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साकेत वाली गली कृष्णा नगर निवासी विनीत महरोत्रा ने बताया कि उसका नगर के ही आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। उसके पास बैंक का क्रेडिट कार्ड भी है। पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों उसके फोन पर एक कॉल आई। काल करने वाले ने बताया कि आपके खाते से हेल्थ पॉलिसी के 22 हजार रुपये लगे हैं, जिन्हें हटा दिया जाएगा। इसके लिए आरोपी ने कहा कि वह एक ओटीपी भेज रहा है, वह नंबर उसे बता दो। पीड़ित ने 22 हजार रुपये खाते से कटने से बचाने के लिए आरोपी द्वारा भेजा गया ओटीपी उसे बता दिया। ओटीपी बताने के कुछ समय बाद ही उसके खाते से दो बार में 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह रकम किसी रियाज दिलावर खान नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई। जिसके बाद पीड़ित ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैंक व साइबर सेल को सूचना दी। इसके चलते उसके 15 हजार रुपये तो खाते में वापस आ गए। लेकिन 40 हजार रुपये आरोपी के खाते में चले गए। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच साइबर सेल का सौंप दी गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही पीड़ित की रकम वापस उसके खाते में ट्रांसफर करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed