{"_id":"5904d75c4f1c1b342bc0c8f2","slug":"with-the-strong-wind-the-weather-has-drizzled","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशगवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशगवार
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक का अहसास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह से गर्मी के तेवर देख लोगों के माथे पर बल पड़ गए थे। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो गई, जिससे मौसम खुशगवार हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी आने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
कई दिन से आंधी और बूंदाबांदी के बाद भी तपिश के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। बादलों की आवाजाही से किसान परेशान हैं। शनिवार सुबह तेज धूप से लोग परेशान थे। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी ने मौसम को खुशगवार कर दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज सिंह का कहना है कि तापमान में लगातार घटत-बढ़त जारी रहेगी। बूंदाबांदी और तेज हवा के भी आसार बन रहे हैं। उन्होंने ऐसा मौसम अगले एक सप्ताह तक रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन