{"_id":"5894bdb84f1c1b5d21e802f1","slug":"will-the-welfare-state-as-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रदेश में देंगे कल्याण जैसी सरकार’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रदेश में देंगे कल्याण जैसी सरकार’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा की लहर है। आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा फतह करने जा रही है। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा कल्याण सिंह जैसा शासन देगी। यह बातें केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव शिवाली स्थित एक स्कूल में आयोजित जनसभा में कहीं।
भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा के समर्थन में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा और बसपा पर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दल दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन को फ्लॉप करार दिया तो मायावती-अजित सिंह पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
सांसद डॉ. भोला सिंह, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल और प्रत्याशी संजय शर्मा ने भी संबोधित किया। वहीं बीबीनगर में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं और सरकार बनने पर प्रधानमंत्री ने मुझे कृषि मंत्रालय सौंप दिया। उयूपी में किसान की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं मुजफ्फरनगर से राजनीति करता हूं। वहां किसान को गन्ने का भुगतान मात्र 14 दिन में मिलता है। सरकार बनने पर यूपी की हर शुगर मिल 14 दिन में किसान के गन्ने का भुगतान करेगी। गुलावठी में संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर का जिक्र करते हुए कहा कि हमने भुगता है।
सभा में चुनावी सभा सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी विमला सोलंकी, सांसद डॉ.भोला सिंह, नरेंद्र कश्यप, सुंदरपाल सिंह तेवतिया, रमेश चंद जैन, प्रिंस तेवतिया ने भी विचार रखे। अध्यक्षता महीपाल सिंह ने की तथा संचालन सुरेश चंद शर्मा एवं हरेंद्र पंवार ने किया।