{"_id":"57d5a1574f1c1bbb61318df4","slug":"will-freedom-of-balochistan-baloch","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलूचिस्तान की आजादी के लिए बलूच करेंगे पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलूचिस्तान की आजादी के लिए बलूच करेंगे पंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलूचिस्तान में चल रहे आजादी के आंदोलन को समर्थन देने के लिए जिले के बलूच पंचायत करेंगे। बकरीद के बाद होनेवाली इस पंचायत में छह गांवों के बलूच शामिल होंगे। पाकिस्तान में बलूचों के साथ हो रहे जुल्म को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने के लिए इन गांवों के लोग प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से भी मिलेंगे ।
विज्ञापन
जिल के छह गांव बलूच बाहुल्य हैं। तीन गांवों में प्रधान बलूच समुदाय से हैं। चंदेरू गांव की प्रधान शबाना ने बताया कि शाहनगर, चंदेरू, ताजपुर, गिरोरा, महमदपुर और अगौता में बलूचों की खासा तादाद है। चंदेरू समेत ताजपुर और महमदपुर में बलूच प्रधान हैं।
विज्ञापन
निर्णय लिया गया है कि बलूचिस्तान के मसले पर बलूच समुदाय एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुजारिश करेगा कि भारत बलूचिस्तान के बाशिंदों के दर्द को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करें और पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के बीच बेनकाब करें।
विज्ञापन
बलूच प्रधान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी गुजारिश करेंगे कि वह भी बलूचों पर हो रहे अत्याचार को सारी दुनिया के सामने लाएं। बकरीद के बाद इस मामले को लेकर बलूच समुदाय पंचायत भी करेगा।
चंदेरू के बलूच प्रधान शबाना, ताजपुर के सलीम और महमदपुर के प्रधान शाहजफर डीएम को ज्ञापन भी सौंपेंगे शबाना ने बताया कि पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बाशिंदों पर पाकिस्तानी सेना जुल्म ढा रही है। हाल ही में 18 बलूचों का अपहरण कर लिया गया था।
हम जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बलूचिस्तान का मामला अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने की गुजारिश करेंगे। - शबाना बलूच प्रधान, चंदेरू