{"_id":"592b23284f1c1bd657bda7ad","slug":"wife-not-sent-to-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं भेजी पत्नी तो भतीजे को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं भेजी पत्नी तो भतीजे को किया अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 29 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पत्नी में विवाद के चलते पत्नी को नहीं भेजने पर जीजा ने साले के दो साल के मासूम बच्चे को अगवा कर लिया। पत्नी को नहीं भेजने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। सिकंदराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के चंगुल से बच्चे को मुक्त करा लिया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दिल्ली में दर्ज होने के कारण सिकंदराबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी है। गांव दुल्हैरा निवासी कालू की शादी दिल्ली में हुई है। बताया कि कालू शराब पीकर आए दिन पत्नी कविता के साथ मारपीट करता था। मारपीट से तंग आकर कविता अपने तीनों बच्चों के साथ मायके में चली गई।
विज्ञापन
कालू जब पत्नी व बच्चों को लेने के लिए पहुंचा तो ससुरालियों ने उसे भेजने से इनकार कर दिया। पत्नी के नहीं भेजने पर कालू ने भतीजे का अपहरणकर लिया साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बदरपुर थाने में साहिल के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि अगवा बच्चे की बरामदगी को लेकर दिल्ली पुलिस ने उनसे संपर्क किया। बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने दुल्हैरा में एक ट्यूबवैल पर दबिश देकर आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया है और उसके चंगुल से साहिल को मुक्त कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।