{"_id":"61929bfc52c8a70f9b7fbdc6","slug":"wi-fi-bulandshahr-news-gbd2294164152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंसारी रोड और राजेबाबू पार्क पर मिलेगी मुफ्त वाईफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंसारी रोड और राजेबाबू पार्क पर मिलेगी मुफ्त वाईफाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहरवासियों को जल्द दो स्थानों पर मुफ्त हाईस्पीड वाईफाई की सुविधा मिलेगी। शासन के निर्देश के बाद पालिका ने दोनों स्थानों को चिन्हित कर बोर्ड में प्रस्ताव रखा। इस पर सहमति मिलने के बाद एक कंपनी से वार्ता कर तैयारियां की जा रही हैं।
मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा सर्वप्रथम शहर के अंसारी रोड और राजेबाबू पार्क पर शुरू की जाएगी। इसके शुरू होने से शहरवासी सार्वजनिक स्थान पर मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे। योजना सफल रही तो इसका दायरा बढ़ा दिया जाएगा। मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा शहरवासियों को देने के लिए पालिका स्वयं अपने स्त्रोतों से व्यवस्था करेगी। पालिका अफसरों की मानें तो मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट को लगाने के लिए पालिका द्वारा कई सार्वजनिक चौराहों का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद अंसारी रोड चौराहा और राजेबाबू पार्क को चुना गया। दोनों ही स्थानों पर सुबह से शाम तक लोगों की चहल-पहल रहती है।
शहरवासियों को मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट सेवा देने के लिए कार्ययोजना तैयार कर बोर्ड में प्रस्ताव रखा गया। जो पास हो गया। सेवा शुरू करने के लिए इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी से भी वार्ता हो चुकी है। जल्द ही मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट सेवा शुरू हो जाएगी। - मनोज रस्तोगी, पालिका ईओ