फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   white gindar

गन्ने की 45 फीसदी फसल सफेद गिंडार की चपेट में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
white gindar
गन्ने की 45 फीसदी फसल सफेद गिंडार की चपेट में
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में इस बार अच्छी बारिश न होने के कारण गन्ने की 45 फीसदी फसल सफेद गिंडार की चपेट में आ चुकी है। इससे फसल को 70 फीसदी नुकसान की संभावना है। गुलावठी और सिकंदराबाद में इसका असर सबसे अधिक है। इससे मक्का व ज्वार की फसल भी प्रभावित हो रही है। फसल को इस कीड़े से बचाने के लिए केवीके और फार्मर संस्था गाजियाबाद ने शुरूआत कर दी है।
कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक फसल सुरक्षा डॉ. रीशु सिंह ने बताया कि इस बार बारिश कम होने के कारण गन्ना समेत मक्का और ज्वार की फसल सफेद गिंडार की चपेट में आ गई है। फसल का निरीक्षण करने पर पता चला है कि इस कीड़े का प्रकोप पूरे जिले में है, जबकि गुलावठी और सिकंदराबाद में सबसे अधिक देखने को मिला है। सफेद गिंडार एक कीड़ा है और यह मिट्टी के अंदर रहता है। यह हजारों अंडे देता है और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे फसल को बचाने के लिए किसी तरह की दवाई भी असर नहीं करती है। किसान दवा लगाता है तो यह दिखाई नहीं देता तो समझ लेता है कि नष्ट हो गया लेकिन ऐसा नहीं होता और यह कीड़ा दवा लगाने पर मिट्टी के नीचे चला जाता है। दवा का असर कम होते ही फिर वापस ऊपर आ जाता है और फिर अंडे देना शुरू कर देता है। इसे नष्ट करने के लिए किसान जैविक नियंत्रण का प्रयोग कर सकते हैं। इसका पाउडर मिट्टी में मिलाकर बिखेर दिया जाए तो कीड़ा बीमार हो जाते हैं। बीमार कीड़े दूसरे के संपर्क में आने से वह भी बीमार होकर मर जाते हैं। उन्होंने बताया कि इससे फसल को बचाने के लिए केवीके ने फार्मर संस्था गाजियाबाद के साथ काम शुरू किया है। फसल का निरीक्षण किसानों को इस कीड़े से बचाने की जानकारी दी जा रही है, ताकि कुछ हद तक होने वाले नुकसान को बचाया जा सके। बता दें कि जिले में इस बार 74 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि में गन्ने की फसल है।
विज्ञापन

नवंबर तक रहेगा असर, आलू की फसल भी होगी प्रभावित
वैज्ञानिकों के अनुसार इस कीड़े का असर नवंबर माह से तक रहेगा। यह कीड़ा मई माह में सक्रिय होता है। इसके बाद अच्छी बारिश होती है तो इसका असर कम हो जाता है। लेकिन इस बार अभी तक अच्छी बारिश न होने के कारण इसका असर नवंबर माह तक रहेगा। ऐसे में यह कीड़ा आलू की फसल को भी प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed