फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   When the bank forced him to return the loan amount, the old man committed suicide

Bulandshahar News: बैंक ने बनाया लोन की रकम वापस करने का दबाव तो वृद्ध ने कर ली खुदकुशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दरगाहपुर बांसोंटी निवासी 67 वर्षीय जगवीर सिंह ने गत 27 दिसंबर को घर के आंगन में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। वहीं, मामले में बुधवार को मृतक के पुत्र ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि बैंक के दबाव में आकर उनके पिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त की है। बैंक अधिकारियों ने बीते दिनों उन्हें 30 दिसंबर तक लोन की राशि दो लाख रुपये जमा न करने पर पुलिस के हवाले करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

गांव दरगाहपुर बांसोटी निवासी सचिन कुमार ने एसडीएम शिकारपुर और थाना पुलिस को बुधवार को शिकायती पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि वह ट्रक चलाकर अपना जीवन यापन करते हैं। गत 27 दिसंबर को उनके पिता जगवीर सिंह ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। उस दौरान सचिन असम की तरफ ट्रक लेकर गए हुए थे। अब वह वहां से लौटे तो परिजनों ने बताया कि जगवीर सिंह ने करीब पांच वर्ष पूर्व पंजाब नेशनल बैंक शाखा शिकारपुर से कृषि क्रेडिट कार्ड पर करीब एक लाख दस हजार रुपये का लोन लिया था। जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे। लोन की रकम ब्याज के साथ मिलाकर अब करीब दो लाख रुपये हो गई थी। जिसको जमा करने के लिए बैंक अधिकारी और कर्मचारी उन पर लगातार दबाव बना रहे थे। आरोप है कि बीते दिनों बैंक अधिकारियों ने जगवीर सिंह को धमकी दी थी कि यदि वह 30 दिसंबर तक लोन की धनराशि जमा नहीं करते हैं तो वह उन्हें पुलिस को सौंप देंगे। आरोप है कि तभी से जगवीर सिंह काफी परेशान हो गए थे। इसी के चलते गत 27 दिसंबर की रात उन्होंने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। पीड़ित पुत्र ने मामले में अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। बैंक प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


कोट
- बैंक से लिया गया लोन तो चुकाना ही होगा और बैंक तकादा भी करेगा। ऐसी स्थिति में हम बैंक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकते हैं।
- दीपक कुमार पाल, एसडीएम
- इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। जांच कराई जाएगी। बैंक लोन संबंधित मामलों में कभी भी दबाव नहीं बनाता है, ऋण लेने वाले से ऋण जमा करने के लिए विनती की जाती है, या नोटिस जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक गुप्ता, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed