फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   wheat purches

गेहूं तौल के इंतजार में 12 दिन से केंद्रों पर जमा हैं किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
wheat purches
गेहूं तौल के इंतजार में 12 दिन से केंद्रों पर जमा हैं किसान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में संचालित 117 क्रय केंद्रों पर गेेहूं की खरीद का मंगलवार को अंतिम दिन है। क्रय केंद्रों पर चल रही गेहूं खरीद की पड़ताल को सोमवार को कुछ क्रय केंद्रों का जायजा लिया गया। इस दौरान सभी क्रय केंद्राें पर तौल तो जारी मिली, लेकिन कहीं किसान 10 से 12 दिन से तौल का इंतजार करते मिले तो कहीं कम किसान मिले। गेहूं तौल के इंतजार में किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि मंगलवार को भी तौल नहीं हो सकी तो फिर कम भाव में गेहूं मंडी में बेचना पडे़गा। इससे हमें काफी नुकसान भी होगा। किसानों ने शासन से क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए तिथि बढ़ाने की भी मांग की है। साथ ही भुगतान भी जल्द से जल्द करवाने की मांग उठाई है।
क्रय केंद्र और मंडी में गेहूं का रेट
क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए शासन की ओर से 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यहां पर गेहूं बेचने पर किसान को इसी रेट पर भुगतान किया जा रहा है। जबकि मंडी में गेहूं का रेट 1720 से 1780 रुपये के बीच चल रहा है। इसके अलावा किसान को मंडी में गेहूं बेचने पर आढ़त भी देनी पड़ती है, जो एक रुपये प्रति सैकड़ा के हिसाब से ली जाती है। जो 17 से 18 रुपये प्रति क्विंटल बनती है। इस तरह से किसान को मंडी में गेहूं बेचने पर 243 से लेकर 282 रुपये कम दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का 37 करोड़ चल रहा बकाया
अब तक सभी क्रय केंद्रों पर 140985.856 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। यह गेहूं 41 हजार से अधिक किसानों ने बेचा है। इस गेहूं की कीमत 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 27844.707 लाख रुपये बनता है। इसमें से 24139.13 लाख की राशि का भुगतान कर दिया गया है। जबकि अभी भी 3705.13 लाख का भुगतान शेष चल रहा है। शासन का आदेश है कि गेहूं खरीद के 72 घंटे के भीतर किसान का भुगतान हो जाना चाहिए, लेकिन जनपद में इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस बार गेहूं खरीद में जनपद ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही मंडल में भी जनपद गेहूं खरीद में पहले स्थान पर चल रहा है।
पिछले सात साल में खरीदे गए गेहूं की स्थिति
वर्ष लक्ष्य गेहूं खरीद
2015 88500 मीट्रिक टन 79567 मीट्रिक टन
2016 125000 मीट्रिक टन 24312 मीट्रिक टन
2017 96000 मीट्रिक टन 87152 मीट्रिक टन
2018 111900 मीट्रिक टन 112684 मीट्रिक टन
2019 113000 मीट्रिक टन 76740 मीट्रिक टन
2020 113000 मीट्रिक टन 92159 मीट्रिक टन
2021 कोई लक्ष्य नहीं 140985.856 मीट्रिक टन
सीन-1
तौल मिली जारी, खड़ी मिली करीब 50 ट्रॉलियां
नगर की अनाज मंडी में तीन क्रय केंद्र संचालित हैं। यहां पर टीम ने जब लाइव किया तो तौल जारी होने के साथ गेहूं का उठान होता मिला। लेकिन करीब 50 ट्रॉलियां भी खड़ी मिली। अधिकतर किसानों ने बताया कि वह पिछले 10 से 12 दिन से गेहूं तौल का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना था कि अब चिंता इस बात की है कि तौल का एक दिन शेष बचा है। यदि नंबर नहीं आया तो मजबूरन गेहूं को मंडी में बेचना पड़ेगा। यदि शासन की ओर से गेहूं खरीद की तिथि बढ़ा दी जाती है तो होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
केस-2
एक सप्ताह से अधिक बीत गया समय, नहीं आया नंबर
कस्बा शिकारपुर स्थित मंडी में संचालित केंद्र पर भी करीब 30 किसान अपने गेहूं की तौल का इंतजार करते मिले। यहां किसान एकत्रित हो गए और नारेबाजी करने लगे। यहां किसानों ने बताया कि वह क्रय केंद्र पर एक से डेढ़ सप्ताह बीत जाने के बाद भी तौल का इंतजार कर रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि दिन-रात एक तो गेहूं की रखवाली करनी पड़ रही है और अब एक दिन तौल का रह गया है। ऐसे में गेहूं बेचने की भी चिंता सताने लगी है। यदि गेहूं नहीं तुला तो शासन से निर्धारित दाम भी नहीं मिल सकेगा।
केस-3
डीएम की सख्ती का मिला असर
छतारी स्थित क्रय केंद्र का लाइव करने पर यहां पर तौल होती मिली और करीब छह ही किसान अपना गेहूं लेकर यहां पहुंचे। किसानों ने बताया कि गत दिनों डीएम के निरीक्षण के बाद केंद्र प्रभारी और उनके सहायक पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गेहूं खरीद में तेजी आई और अब स्थिति यह है कि गेहूं तौलने के लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ रहा। यहां भी किसानों ने शासन से गेहूं खरीद के लिए समय बढ़ाने की मांग की।
केस-4
किसानों के गेहूं की तौल होती मिली
सिकंदराबाद क्षेत्र में संचालित क्रय केंद्र पर किसानों के गेहूं की तौल जारी थी। करीब पांच किसान गेहूं लेकर पहुंचे थे। किसानों ने बताया कि अब गेहूं खरीद का एक दिन शेष बचा है। इससे पहले अधिकतर किसान अपना गेहूं बेच चुके हैं। यहां किसानों ने समय पर गेहूं का भुगतान न होने की बात करते हुए जल्द से जल्द भुगतान की मांग उठाई है।
गेहूं खरीद की तिथि बढ़ाए सरकार
12 दिन से नगर की मंडी स्थित क्रय केंद्र पर रात और दिन काटना मुश्किल हो गया है। लेकिन अभी तक नंबर नहीं आने और अब एक दिन शेष रह जाने पर चिंता सता रही है कि कहीं ऐसा न हो की मेरे गेहूं की तौल न हो। शासन को गेहूं खरीद के लिए तिथि बढ़ानी चाहिए।
किसान बरकत खां।
छह दिन से तौल का कर रहे इंतजार
नगर की मंडी स्थित क्रय केंद्र पर पिछले छह दिन से गेहूं की तौल का इंतजार कर रहा हूूं। लेकिन टोकन मिलने के बाद भी अभी तक नंबर नहीं आया है। अभी किसानों की संख्या अधिक है और कहीं ऐसा न हो कि गेहूं को बिना तौल के ही घर वापस ले जाना पड़े। - दीपक दीपक।
केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट के बाद हो रही खरीद
डीएम साहब की सख्ती के बाद छतारी क्रय केंद्र पर गत दिनाें निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी और उनके सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद काफी सुधार हुआ और धड़ाधड़ गेहूं की तौल हुई। अब भी तौल जारी है और क्रय केंद्र पर भीड़ भी नहीं है। - किसान बनवारी लाल।
शिकारपुर मंडी का बुरा हाल
शिकारपुर मंडी के क्रय केंद्र पर बुरा हाल है। यहां किसान एक सप्ताह से अधिक समय से गेहूं लेकर रात-दिन रखवाली कर रहे हैं, लेकिन नंबर नहीं आया है। इससे किसानों में रोष है। तौल तो जारी है, लेकिन धीमी गति से चल रही है। यदि इसी तरह रहा तो अधिकतर किसानों को अपना गेहूं घर वापस ले जाना पड़ेगा।

किसान सुशील कुमार
गेहूं तौलने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देश
गेहूं खरीद का मंगलवार को अंतिम दिन है। अभी शासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए तिथि नहीं बढ़ाई गई है। क्रय केंद्रों पर जो किसान अपना गेहूं लेकर पहुंचे हैं। उनका गेहूं तौलने के लिए सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। बकाया गेहूं का भुगतान जल्द हो जाएगा। इस बार जनपद में रिकॉर्ड गेहूं की खरीद हुई है।
जेया-ए-करीम, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed