फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather can change today.

आज छाएगा कोहरा, रहेंगे बादल

Thu, 28 Jan 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 28 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
weather can change today.
मौसम लगातार बदल रहा है। दो दिन साफ रहने के बाद शुक्रवार को फिर कोहरा और बादल छाने की संभावना है। इसके बावजूद तापमान में कमी नहीं आएगी। दिनभर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार इस साल सर्दी के जल्द विदा होने का पूर्वानुमान है। यदि बारिश नहीं हुई तो 11 फरवरी से लोगों को रात में भी बढ़े तापमान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


दिसंबर और आधी जनवरी तक जहां लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ा, वही 15 जनवरी से एक सप्ताह तक भीषण सर्दी झेलनी पड़ी। विशेषज्ञों का दावा है कि बारिश न होने से मौसम अपने ढर्रे पर नहीं आ रहा है। तापमान स्थिर नहीं रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एकाएक सर्दी और एकाएक गर्मी झेलनी पड़ती है। अब तापमान ज्यादा रहने से लोगों को सर्दी गायब होने का अहसास हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को कोहरा और बादल छाने से धूप हल्की रहेगी, लेकिन तापमान ज्यादा रहने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।


ऐसे में सर्दी के जल्दी गायब होने का पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा. एके अहलूवालिया के अनुसार यदि बारिश नहीं होती है तो 11 फरवरी से लोगों को गर्म मौसम का सामना करना पड़ेगा। बारिश हो जाती है तो हल्की सर्दी 20 फरवरी तक रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed