{"_id":"6202a897a4d3a310297d293d","slug":"weather-bulandshahr-news-gbd2338360136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि की संभावना
बुलंदशहर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर बुधवार को मौसम में बदलाव के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया है।
जिले में मंगलवार अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 64 फीसदी और हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले तीन दिन से मौसम साफ है और अब इसी बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इससे आलू, मटर, सरसों और सब्जी उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि बुधवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जिले में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। यदि ऐसा होता है तो इससे फसलों को नुकसान होगा। ठंड भी बढ़ेगी और आगामी कई दिन तक कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को मौसम में बदलाव के साथ अधिकतम तापमान कम होकर 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस पर रहने की भी संभावना बन रही है।