{"_id":"68a35b5397bc72ec8604b09d","slug":"weather-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-139021-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मौसम का बदला मिजाज, धूप ने बढ़ाई उमस, दो डिग्री बढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मौसम का बदला मिजाज, धूप ने बढ़ाई उमस, दो डिग्री बढ़ा पारा
बुलंदशहर। पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज बदला गया। सुबह से निकली धूप ने लोगों को उमस का अहसास कराया। पूरे दिन धूप-छांव के बीच उमस ने बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक अभी बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को पूरे दिन हवा चलने के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 70 फीसदी और हवा की गति 12 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेराज का कहना है कि अभी लगातार मानसून की बारिश जारी रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।