फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Water spilled over the Ganga ghats, reaching the roads and the fields in the low-lying *khadar* areas; people scrambled to gather their belongings.

Bulandshahar News: गंगा घाटाें को पार कर सड़क और खादर के खेतों में पहुंचा पानी, लोगों ने सामान समेटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Water spilled over the Ganga ghats, reaching the roads and the fields in the low-lying *khadar* areas; people scrambled to gather their belongings.
अनूपशहर में गंगा घाट को पार कर सड़क पर पहुंचा बढ़ा जलस्तर। संवाद
अनूपशहर/आहार/नरौरा/नरसेना। हरिद्वार और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आहार में कटान तेज है और पानी खादर के खेतों में घुसने लगा है, जिससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता है। अनूपशहर में जलस्तर आरती स्थल और महादेव घाट को पार कर सड़क तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बिजनौर बैराज से 1,32,811 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है। आहार के सिद्ध बाबा गंगा घाट पर सीसी रोड का आधा हिस्सा गंगा में समा गया। घाट पर रखी झोपड़ी का सामान 150 मीटर पीछे हटाया गया। हैंडपंप भी उखाड़ लिए गए हैं और पुलिस टीम तैनात है। कटान के कारण वन विभाग और किसानों की जमीन गंगा में समा रही है। अस्थायी दुकानदारों और किसानों ने अपना सामान समेट लिया है। प्रशासन ने खादर क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नरौरा गंगा बैराज पर नदी उफान पर है। गत चौबीस घंटे में कुल आवक 114073 क्यूसेक प्रति सेकंड दर्ज की गई। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 99297 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग हेडवर्क के वरिष्ठ जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने यह जानकारी दी। जलस्तर में बढ़ोतरी की सूचना जिला प्रशासन को लगातार दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed