फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Water entered houses due to heavy rain, people took it out with buckets

Bulandshahar News: झमाझम बारिश से घरों में घुसा पानी, लोगों ने बाल्टी से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Water entered houses due to heavy rain, people took it out with buckets
मोहल्ला साठा में घर से बारिश का पानी निकालता युवक
बुलंदशहर। शहर व देहात क्षेत्र में शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश के चलते कई गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। करीब दो घंटे की बारिश के दौरान हुए जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इस दौरान नगर पालिका द्वारा शहर के नालों की सफाई के दावे की भी पोल खुलकर सामने आई। साठा, देवीपुरा, कृष्णानगर समेत कई मोहल्लों और कालोनियों में लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया। बाल्टी से लोगों ने घर का पानी निकाला। बारिश बंद होने के करीब दो घंटे बाद तक गलियों से पानी हटा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से शहर के साथ देहात क्षेत्र, औरंगाबाद समेत अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जिससे नगर की राधा नगर, साठा, नरसलघाट, इस्लामाबाद, बीसा कालोनी, कोर्ट रोड, चांदपुर रोड, अस्पताल रोड, राम विहार, बालाजी एन्क्लेव समेत अन्य कालोनियों की सड़कों व घरों में पानी भर गया। कई मोहल्लों की सड़कें ऐसी भी रहीं, जहां एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इसके साथ ही पानी के कारण नालों की गंदगी भी सड़क पर फैल गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। करीब 12 बजे बारिश बंद होने के बाद हल्की धूप निकली इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। दिन भर बारिश का मौसम होने के चलते बाजार में भी लोगों की भीड़ कम रही। हालांकि शाम के समय गर्मी से राहत मिलने और बारिश न होने के चलते लोग घरों से निकले, जिसके चलते बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। स्थानीय निकाय प्रभारी व एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि जलभराव की समस्या से लोग परेशान न हों, इसके लिए निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बारिश के दौरान पानी का अधिक बहाव होने से कुछ देर के लिए समस्या होती है, लेकिन बाद में पानी निकल जाता है।
विज्ञापन




बारिश होने से उमस हुई कम, एक डिग्री कम हुआ तापमान

जिले में शुक्रवार को सुबह हुई बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादलों के छाए रहने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। वहीं, अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट हुई। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिक अभी भी लगातार बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। जिले में पिछले कई दिनों से गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा। बूंदाबांदी होने से लगातार उमस बढ़ रही। शुक्रवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 32 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आद्रता 77 फीसदी और हवा की गति पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। शनिवार को भी ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज ने बताया कि अभी और बारिश होने की संभावना है। शनिवार को जिले के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed