फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Warned of agitation if problems are not resolved

Bulandshahar News: समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Warned of agitation if problems are not resolved
अनूपशहर। किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हैं। यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भाकियू आंदोलन के लिए मजबूर होगी। यह बातें भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान किसानों की गन्ना विभाग, चकबंदी, बिजली, खनन विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया गया। इस दौरान कुछ समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों ने भाकियू पदाधिकारियों से समय की मांग की। इस पर जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जिसके चलते किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना पड़ता है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समाधान के लिए सुगम व्यवस्था नहीं की गई तो प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही बताया कि बृहस्पतिवार को किसानों की मांगों को लेकर संगठन के पदाधिकारी डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान रिंकू चौधरी, दयाचंद त्यागी, गजेंद्र सिंह, अभय सिंह, आलोक, मदन, प्रेमपाल, यशवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed