फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wahe Guru Nagar kirtan Gunje Jaykare

नगर कीर्तन में गूंजे वाहे गुरु के जयकारे

Sun, 08 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला, ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Sun, 08 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wahe Guru Nagar kirtan Gunje Jaykare
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पंज प्यारों की छत्रछाया में नगर कीर्तन (शोभायात्रा) रविवार को धूमधाम से निकाला गया। इसमें श्रद्धालुओं ने गुरु की पालकी से प्रसाद लिया और जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। कीर्तन में कई अखाड़े, झांकियां और बैंड शामिल रहे।

नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। शोभायात्रा आखिर में पालकी साहिब के गुरुग्रंथ साहिब की सवारी सुशोभित थी। पालकी को फुलों से खास तौर से सजाया गया था। गुरु की पालकी के आगे सेवादार सफाई कर सेवा में जुटे थे। अखाड़े के कलाकारों ने अपनी हैरतअंगेज कला के कारनामों को दिखाकर हर किसी को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


छोटे-छोटे बच्चों के पंज प्यारे, बच्चों का शब्दी जत्था आदि श्रद्धालु पथ की जीत के जयघोष कर रहे थे। पंजाब कल्चर की ट्राली और स्वर्ण मंदिर की झांकी  का आकर्षक नजारा था। पुरुष शब्दी जत्था, महिला शब्दी जत्था और अन्य शब्दी जत्थे ने गुरुजी की वाणी का शब्द गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीर्तन की शुरूआत मोतीबाग से शुरू हुई और डिप्टी गंज, बूरा बाजार, गांधी चौक, सर्राफ बाजार, चौक बाजार, अंसारी रोड, मालवीय मार्ग और डिप्टी गंज से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लाल तालाब पर संपन्न हुई। इस दौरान गुरु का लंगर अटूट भी बरता गया। जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन का खास इंताजम रहा। शोभायात्रा में सरदार दलजीत सिंह, कुलजीत सिंह, प्रिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अजीत सिंह, नवतेज सिंह, इंद्रजीत सिंह जसबीर सिंह, हरभजन सिंह, अमरजीत सिंह, दलबीर सिंह, आदि का सहयोग रहा।

वहीं दूसरी ओर नरौरा में गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोविंद सिंह का 350 वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अलीगढ़ के रागी वीर सिंह ने शबद कीर्तन किया। एनएपीएस सीआईएसएफ यूनिट एवं बबराला की संगत ने भी भाग लिया। व्यवस्था में राजेश करवल, जसविन्दर सिंह, सवरण सिंह, बलकार सिंह व सुखविंदर सिंह आदि का सहयोग रहा। 

शहर में पांच घंटे जाम से जूझे लोग
 प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को निकाले गए नगर कीर्तन के चलते शहर करीब पांच घंटे जाम से जूझता रहा। हालांकि, पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेडिंग कर यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया। रविवार को शहर में गुुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया।

नगर कीर्तन 12 बजे लाल तालाब से शुरू होकर डिप्टी गंज, आदि मालवीय मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लाल तालाब पर संपन्न हुआ। जगह-जगह जाम से लोग परेशान रहे। हालांकि, पुलिस ने काली नदी रोड, सांठा, रोडवेज बस अड्डा और कालाआम पर बेरिकेडिंग लगाकर जाम से लोगों को राहत दिलाने की कोशिश करती रही।


यातायात निरीक्षक कुलवीर राणा ने बताया कि जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। जहां भी जाम की स्थिति बनी। वहां वाहनों को दूसरे मार्ग से निकालकर यातायात को सुचारु बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed