{"_id":"61fd5dc16874a079c01d4e37","slug":"voting-bulandshahr-news-gbd2336580139","type":"story","status":"publish","title_hn":"133 टीमें घर-घर जाकर 2097 मतदाताओं से डलवाएंगी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
133 टीमें घर-घर जाकर 2097 मतदाताओं से डलवाएंगी वोट
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के लिए आज से बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रशासन की ओर से बंटवाए गए 60 हजार फॉर्म में से दो हजार से अधिक फॉर्म ही वापस आए हैं। जिसके चलते शनिवार और रविवार को बैलेट पेपर से वोट डलवाए जाएंगे।
बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को बूथों पर आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांगों को घर से ही मतदान की सुविधा दी है। जिला प्रशासन ने सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 60 हजार सहमति पत्र बीएलओ के माध्यम से लोगों के घरों पर पहुंचाए थे, लेकिन मात्र 2095 ही ऐसे लोग हैं, जिन्होंने घर से वोटिंग करने के लिए अपनी सहमति दी है। सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 650 ऐसे मतदाता हैं, जो घर से मतदान करेंगे। डिबाई विधानसभा सीट पर सबसे कम मात्र 79 मतदाता हैं। आज से इन मतदाताओं को अपने घरों से मतदान करने का मौका मिलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से विधानसभावार कुल 133 टीमों को तैनात किया गया है।
मतदान से पहले प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी
जिला प्रशासन की ओर से गठित 130 पोलिंग पार्टी मतदाता के घर पहुंचेंगी। टीम मतदाताओं को पोस्टल बैलेट और विशेष लिफाफा उपलब्ध कराएंगी। घर के किसी ऐसे स्थान पर मतदान की अनुमति होगी, जहां कोई न हो। मतदान को छोड़कर सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी होगी। मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट करेगा। मतदाता को वोट करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी टीम देगी।
विज्ञापन
इतने मतदाता घर से डालेंगे वोट
बुलंदशहर 562
अनपूशहर 168
खुर्जा 243
शिकारपुर 264
सिकंदराबाद 650
स्याना 129
डिबाई 79
कुल 2095
घर से मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। दो दिन में कैमरे की निगरानी में मतदान कराया जाएगा।
- डा. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन