फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   vishvas yatra

जनता के विश्वास पर खरी उतरी भाजपा सरकार: संजीव बालियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
vishvas yatra
जनता के विश्वास पर खरी उतरी भाजपा सरकार: संजीव बालियान
विज्ञापन

सिकंदराबाद। भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह से खरी उतरी है। चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से विकास के जो वादे किए थे, सभी वादों को पूरा कर दिखाया है। भव्य राम मंदिर व काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कराया। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास के नए आयाम बना रही है। सरकार द्वारा प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों से प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचा है। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उक्त बात केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान कही।

मंगलवार को सिकन्दराबाद विधानसभा में पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। जनसैलाब ने विधानसभा में प्रवेश से लेकर आखिर तक पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत कर अपना विश्वास दिखाया। वहीं विधानसभा से टिकट के दावेदारों ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। जनविश्वास यात्रा के बुलंदशहर से सिकंदराबाद विधानसभा के गांव चंदेरु पहुँचने पर विधायक बिमला सोलकी ने भव्य स्वागत किया। भाजपा के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य तथा एक्सप्रेस वे निर्माण आदि विकास कार्यों से आम जनता को राहत मिली है। जन विश्वास यात्रा में सांसद डॉ. महेश शर्मा ,सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया , एमएलसी नरेंद्र भाटी आदि शामिल रहे। यात्रा का बिलसुरी गांव में पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह व लोकसभा संयोजक ठाकुर देवेन्द्र सिंह खटाना , जेवर तिराहे पर ठाकुर सतीश सिह, दनकौर तिराहे पर सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा व हेमंत शर्मा के नेतृत्व में तथा गुलावठी रोड तिराहे, गुलावठी रोड फ्लाईओवर बाईपास पर भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed