फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Villagers claimed to have seen a leopard, set up a cage to catch it

Bulandshahar News: ग्रामीणों ने किया तेंदुआ देखे जाने का दावा, पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers claimed to have seen a leopard, set up a cage to catch it
अहार। क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुआ देखे जाने का शोर है। क्षेत्र के गांव सिकोही व जटपुरा समेत 10 गांवों के लोगों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। इसकी सूचना मिलकर वन विभाग सजग हो गया और पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। वहीं, तेंदुआ की सूचना पाकर क्षेत्र के लोग सहमे हैं और वह खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बुगरासी से लेकर अहार, अनूपशहर, कर्णवास और नरौरा तक का क्षेत्र गंगा किनारे वाला है। इस क्षेत्र में वन विभाग का हजारों बीघा जमीन पर वन भी है। अधिकतर स्थान ऐसे हैं, जहां पर समय-समय पर जंगली जानवर देखे जा चुके हैं। कई बार कई जंगली जानवर मरे हुए भी मिले। यह जंगली जानवर समय-समय पर वन से बाहर भी निकल आते हैं। एक साल से अधिक पहले एक जंगली जानवर ने खूब आतंक मचाया था। इसके हमले से कई पशु घायल हुए तो कई गायब हो गए थे। उस समय वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन काेई सफलता नहीं मिली और कुछ दिनों बाहर वह जानवर फिर से गायब हो गया। वहीं, अब पिछले कई दिन से क्षेत्र के गांव जटपुरा, मौजपुर, सिकोही, पंचदेवरा, बनवारीपुर, पोटा बादशाहपुर, बढ़पुरा, रजापुर, अहार और मुबारकपुर आदि गांवों में लगातार तेंदुआ देखे जाने का दावा किया जा रहा है। इन गांवों के ग्रामीण राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र, कुशलवीर सिंह, महेंद्र और कपिल आदि ने बताया कि सबसे पहले तेंदुआ गांव जटपुरा में देखा गया। इसके बाद अन्य गांवों में भी लगातार तेंदुआ देखा जा रहा हे। ऐसे में ग्रामीण सहमे हुए हैं और खेतों पर जाने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणाें ने बताया कि तेंदुआ देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी। विभाग की टीम ने गांव जटपुरा समेत कई स्थानों पर तेंदुआ जैसा बताए जाने वाले जानवर के पैरों के निशान देखे, जिससे प्रतीत हो रहा है कि वह तेंदुआ के ही हैं। वन विभाग के डिप्टी रेंजर प्रमोद भारती ने बताया कि तेंदुआ जैसे पैरों के निशान दिखाई देने पर क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। साथ ही ग्रामीणों के साथ तेंदुआ की तलाश की जा रही है। इसके अलावा ग्रामीणों को सजग रहने के लिए कहा गया है। दूसरी ओर डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से तेंदुआ को लगातार देखे जाने की बात सामने आ रही है। ऐसे में विभागीय अधिकारियाें को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ताकि जो भी जानवर है उसे जल्द पकड़ लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लगातार तेंदुआ देखने और हमला करने के आ रहे मामले शामिल
जिले में पिछले एक साल से अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ देखे जाने और हमला करने के मामले सामने आते रहे हैं। सबसे अधिक तेंदुआ नरसेना, अहार, ऊंचागांव और खानपुर के अनेक गांवों में देखा गया। तब तेंदुआ जैसा दिखाई देने वाले जंगली जानवर ने कई किसानों पर हमला किया तो कई पशुओं को उठाकर ले गया। साथ ही पशुओं व कुत्तों को घायल कर गया। इस दौरान कई गांवों में भी तेंदुआ पहुंचा, लेकिन अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी कि लगातार देखा जा रहा जानवर तेंदुआ है या फिर कोई और जानवर। इसे लगातार देखा जा रहा है और लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed