{"_id":"5ffc8d308ebc3e32ea4ef9f8","slug":"village-secretary-suspend-bulandshahr-news-gbd2118122156","type":"story","status":"publish","title_hn":"समसपुर का ग्राम सचिव निलंबित, रिकवरी का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समसपुर का ग्राम सचिव निलंबित, रिकवरी का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समसपुर का ग्राम सचिव निलंबित, रिकवरी का नोटिस
बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र की ग्राम पंचायत समसपुर में पंचायत भवन का निर्माण अधोमानक पाए जाने के बाद विभाग ने ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया है। जबकि, निवर्तमान ग्राम प्रधान और सचिव को 14 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस भी जारी कर दिया है। यह राशि दोनों को विभाग में आधी-आधी जमा करवानी होगी। निर्धारित समय पर राशि न जमा करवाने पर आगामी विभागीय कार्रवाई होगी।
ग्राम पंचायत समसपुर में विभाग की ओर से पंचायत भवन के निर्माण के लिए 24 लाख रुपये की राशि जारी की गई थी। इसके बाद पंचायत भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो गया था। इसी बीच गत दिनों निर्माणाधीन पंचायत भवन का छज्जा गिर गया था। इस पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था। साथ ही निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग का भी आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों को करते हुए निर्माण कार्य की जांच की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विभाग की ओर से निर्माणाधीन पंचायत भवन की जांच कराई गई तो वह अधोमानक पाया गया। जांच पूरी होने तक पंचायत भवन के निर्माण में 14 लाख रुपये की राशि खर्च हो चुकी हैं। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट बनाकर विभाग को सौंप दी थी। विभाग को जांच रिपोर्ट मिलने पर पंचायत भवन के निर्माण में अनियमितता सामने आई और इस पर अब विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीडीओ अभिषेक पांडेय के आदेश पर विभाग ने ग्राम सचिव गोविंद चौधरी को निलंबित कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर निवर्तमान प्रधान और सचिव को 14 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस भी जारी कर दिया है। बताया गया कि यह राशि निवर्तमान प्रधान और सचिव को आधी-आधी अर्थात सात-सात लाख के रूप में विभाग में जमा करवानी होगी। निर्धारित समय पर राशि जमा न करवाने पर दोनों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अफसरों का दावा है कि 14 लाख की राशि हरहाल में रिकवरी की जाएगी।
गांव समसपुर में निर्माणाधीन पंचायत भवन अधोमानक पाए जाने पर ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया गया है। 14 लाख की रिकवरी के लिए निवर्तमान प्रधान और सचिव को नोटिस भी जारी कर दिया है। दोनों को यह राशि आधी-आधी विभाग में निर्धारित समय में जमा करवानी होगी। अन्यथा आगामी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- नन्दलाल, जिला पंचायती राज अधिकारी