{"_id":"65048bf859317bb6850a6c74","slug":"vikas-chauhan-become-district-president-of-bjp-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-4328-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर विकास चौहान की ताजपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर विकास चौहान की ताजपोशी
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बनने पर विकास चौहान का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने शुक्रवार दोपहर भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। पार्टी के वर्तमान जिला उपाध्यक्ष विकास चौहान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। घोषणा होते ही उनके घर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।
भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर बीते कई दिनों से चल रही गहमागहमी शुक्रवार को समाप्त हो गई। अनिल शिशौदिया का कार्यकाल पूरा होने पर क्षेत्र में नया जिलाध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर कयासबाजी चल रही थी। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नगर निवासी 44 वर्षीय विकास चौहान को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। विकास कालेज समय से ही राजनीति से जुड़े हुए हैं। वह 1998-2007 तक एबीवीपी में विभाग संयोजक के पद पर रहे। इसके बाद तीन बार प्रदेश सह मंत्री का दायित्व भी संभाला। उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने वर्ष 2008-2013 तक युवा मोर्चा में दो बार जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा था। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। वर्ष 2013 से भाजपा में जिला मंत्री और वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। उनकी घोषणा होने के बाद से उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्हें बधाई देने वालों में विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि दीपक दुल्हेरा, भाजपा जिला महामंत्री अजय त्यागी, संतोष वाल्मीकि, संजय गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, ऊषा बंसल, भवतोष गुर्जर, आइएमए अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, किशन पाल सिंह, कुलदीप चौधरी, सचिन त्यागी, दिनेश पालीवाल, डंबर सिंह, आदेश चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, विकास चौहान को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर श्री महर्षि परशुराम शिक्षा सेवा समिति के जिला अध्यक्ष बीडी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनेन्द्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, महामंत्री संजीव कुमार शर्मा, प्रबंधक सतीश गौड़, ऑडिटर हरीश प्रधान, कैशियर खूबचंद शर्मा व अन्य ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ठाकुर वोट बैंक साधने के लिए दी गई जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए भाजपा ने फिर से ठाकुर बिरादरी से जिलाध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष के लिए जाट, गुर्जर, वैश्य, लोधी बिरादरी के कई बड़े दावेदार अपने को मजबूत बताते हुए दावेदारी कर रहे थे। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में सिकंदराबाद सीट से ठाकुर विधायक लक्ष्मीराज हैं। जबकि बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र में न तो कोई ठाकुर विधायक है और न ही कोई वरिष्ठ पदाधिकारी। ठाकुर बिरादरी नाराज न हो इसके लिए अनिल सिसौदिया का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब विकास चौहान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि बिरादरी को साधने के लिए पार्टी का सही कदम है। सदर सीट से विधायक प्रदीप चौधरी जाट समाज से आते हैं, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया भी जाट हैं। गुर्जर बिरादरी से एमएलसी नरेंद्र भाटी हैं। लोधी बिरादरी से स्याना में देवेंद्र लोधी और डिबाई से सीपी सिंह विधायक हैं। खटीक बिरादरी से सांसद डा. भोला सिंह हैं। ब्राह्मण बिरादरी से शिकारपुर से अनिल शर्मा और अनूपशहर से संजय शर्मा विधायक हैं। वैश्य बिरादरी से नगर पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल हैं। ऐसे में ठाकुर बिरादरी को साधने के लिए ठाकुर जिलाध्यक्ष बनाना पार्टी की मजबूरी भी थी।