फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   vidhan sabha election

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही गुंडे फिर होंगे बाहर : स्वतंत्र देव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
vidhan sabha election
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही गुंडे फिर होंगे बाहर : स्वतंत्र देव
विज्ञापन

बुलंदशहर/स्याना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश से गुंडे फिर से बाहर हो जाएंगे। प्रदेश में जातिवाद को बढ़ावा देकर लोगों का मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। वह रविवार को स्याना और बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। सपा-बसपा सरकार में गुंडे माफियाओं का राज था तो भ्रष्टाचार से जनता परेशान थी। बहन-बेटियों से छेड़छाड़ होती थी। योगी सरकार में गुंडों-माफियाओं पर शिकंजा कसा गया। अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। भारत इकलौता देश है जहां देशवासियों के आराध्य देव को 26 सालों तक टेंट में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोगों को बहकाकर वोट हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि उनकी सरकार में विकास कार्य होते तो जनता के बीच कहने के लिए उनके पास काम होते। अब जब उनके पास विकास कार्यों की सूची नहीं है तो वह जनता को बरगलाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

बाजार में जनसंपर्क कर मांगे वोट
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनसभा को संबोधित करने के बाद मोती बाग से कालाआम चौराहा और अस्पताल रोड पर व्यापारियों से संपर्क करते हुए वोट मांगे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि भाजपा सरकार में ही व्यापारी वर्ग को सबसे अधिक फायदा हुआ है। गुंडे और माफिया अब व्यापारियों से रंगदारी नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed