{"_id":"68a0b45f3874ed76310e08fa","slug":"video-of-student-being-beaten-up-in-school-goes-viral-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-138931-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्कूल में छात्र को पीटने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्कूल में छात्र को पीटने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्कूल में छात्र को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें परिजनों के सामने शिक्षक अपनी गलती मान रहे हैं। वायरल वीडियो सरस्वती बाल मंदिर बलीपुरा का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बच्चा एक तरफ बैठा है और उसके परिजन एक शिक्षक से पीटने का कारण जान रहे हैं। परिजन वह डंडा भी दिखा रहे हैं जिससे बच्चे को पीटा गया। साथ ही मोबाइल में एक परिजन पीटने से बच्चे के शरीर पर बने निशान भी दिखा रहे हैं। शिक्षक व परिजनों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हो रही है। साथ ही शिक्षक मान रहे हैं कि उन्होंने इसी डंडे से बच्चे को पीटा, उनकी गलती है और ऐसा नहीं करना चाहिए था। यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
दूसरी ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे का कहना है कि वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जाएगी। संबंधित स्कूल से संपर्क कर पूरी जानकारी हासिल की जाएगी। हालांकि वायरल वीडियो सरस्वती बाल मंदिर बलीपुरा का बताया जा रहा है। पहले यह पता किया जा रहा है कि वास्तव में यह वीडियो उक्त स्कूल का ही है या नहीं। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।