{"_id":"6a1db99baf4a7440d8086a73","slug":"video-of-a-young-man-with-a-pistol-goes-viral-police-arrest-him-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-156191-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खानपुर। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वायरल वीडियो की जांच के दौरान युवक की पहचान शेखपुर गढ़वा निवासी राजीव के रूप में हुई। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार देर रात करीब 11 बजे नयाबांस चौराहे के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अवैध हथियारों के प्रदर्शन और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।