{"_id":"573758d84f1c1bb75691a449","slug":"van-grandfather-granddaughter-in-jeep-entered-the-gulf-including-3-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी जीप में घुसी वैन दादा-पोती समेत 3 मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी जीप में घुसी वैन दादा-पोती समेत 3 मरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 14 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे -91 पर शनिवार सुबह खड़ी जीप में वैन के घुसने से दादा-पोती समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर किया है।
विज्ञापन
दादरी की नई आबादी निवासी मेहरबान (50) पुत्र खकूरा गाजियाबाद-अलीगढ़ रूट पर अपनी वैन से सवारियां ढोता है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह गाजियाबाद के लालकुआं से सवारियां लेकर अलीगढ़ के लिए चला । सिकंदराबाद पार करने पर कोतवाली दोस्तपुर गांव के पास फ्लाईओवर पर एक किनारे जीप खड़ी थी।
विज्ञापन
अचानक वैन बेकाबू हुई और उस जीप में जा घुसी। हादसे में चालक मेहरबान, यात्री इंदरपाल (65) पुत्र भूरा सिंह, कृष्णा(19) पुत्री अशोक निवासी सूरतपुर गांव थाना अरनिया की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं अमन पुत्र राजेंद्र, सुशील पुत्र सुरेंद्र निवासी केवल पार्क आजादपुर नई दिल्ली, राहुल पुत्र राजेश निवासी सराय हंडोरा थाना सांसनी गेट जिला अलीगढ़, सनोवर(22) पुत्र तबारक निवासी चहला थाना अहमदगढ़, देवेंद्र शर्मा (60) पुत्र भगवान निवासी पहासू, साक्षी(7) पुत्री निकुल त्यागी निवासी डिडोली मुरादनगर, नैनसी(5) और सुशील पुत्र रामफूल निवासी हरसांव थाना कविनगर गाजियाबाद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने साक्षी को मेरठ रेफर कर दिया।