फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   van crashed into a school bus, one died, road jam.

वैन से टकराई स्कूल बस, श्रद्धालु की मौत, जाम

Thu, 31 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
अमर उजाला, गुलावठी Updated Thu, 31 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
van crashed into a school bus, one died, road jam.
गुलावठी-बीबीनगर मार्ग पर काली नदी के पास बृहस्पतिवार शाम एक निजी स्कूल बस व वैन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में एक वैन सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। एक किशोर को चिकित्सकों ने रेफर किया है। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना करीब शाम पांच हुई।
विज्ञापन


हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर पुलिस को शव कब्जे में नहंी लेने दिया। देर शाम तक ग्रामीण शव को लेकर मार्ग पर डटे हुए थे।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़ निवासी रंजीत सिंह (45) पुत्र गिरवर सिंह और सुंदर शर्मा निवासी बछड़ौता परिवार के साथ वैन से सपनावत स्थित साईं मंदिर में दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साईं मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु परिवार उस्तरा गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर होते हुए लौट रहा था। जैसे ही उनकी वैन गुलावठी-बीबीनगर मार्ग पर पहुंची सैदपुर की ओर से आ रही एक स्कूल बस से टकरा गई।

यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि असंतुलित होकर वैन खाई में पलट गई। हादसे में वैन में सवार रंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पुत्रवधु पायल पत्नी पवन, दीपा पत्नी संदीप, बच्चे माही (4) व नैना (5), सुंदर शर्मा, तुषार (15) पुत्र पप्पू, आदित्य (12) पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने तुषार को रेफर कर दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर भागने मे कामयाब हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में बच्चे नहीं थे।


दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने बस चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को भारी विरोध कर सामना करना पड़ा। फिलहाल ग्रामीण मार्ग पर डटे हुए थे। पीड़ित परिजन अब भी मौके पर नहीं पहुंचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed