फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   vaccination

भ्रांतियों से रहें दूर, शत-प्रतिशत कराएं टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
vaccination
प्रदीप गोयल। - फोटो : BULANDSHAHR
भ्रांतियों से रहें दूर, शत-प्रतिशत कराएं टीकाकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण को बढ़ावा देने में धर्मगुरुओं अहम भूमिका है। टीकाकरण जब शुरू हुआ तो भ्रांतियों के कारण लोग टीका लगवाने से पीछे हटने पर धर्मगुरुओं द्वारा स्वयं टीकाकरण करवाकर लोगों को टीके का महत्व बताया गया। एक बार फिर धर्म गुरुओं ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
जिले में पिछले वर्ष 16 जनवरी 2021 को कोरोना से बचाव के टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। शुरुआत में लोगों को भ्रम से बचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया, इसके बाद फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। आम लोगों का टीकाकरण 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से हुआ तो शुरुआती दौर में लोगों के बीच उत्साह नजर आया। हालांकि पहली लहर के बाद 18 से अधिक उम्र के लोगों को अधिक खतरा था। इसलिए इन्हें सुरक्षित रखने के लिए जून माह से टीकाकरण शुरू हुआ। एक-दो दिन ग्राफ बढ़ने के बाद ग्राफ नहीं बढ़ने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा धर्मगुरुओं का सहयोग लिया गया। धर्म गुरुओं ने फर्ज निभाया और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। इसी का परिणाम है कि तीन जनवरी से शुरू हुए किशोरों के टीकाकरण के तहत 189019 किशोरों को पहला तो 102939 किशोरों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। वहीं, अब 12 से 14 उम्र के बच्चों का टीकाकरण चल रहा है। अभियान के तहत 3080 बच्चों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

बोले धर्मगुरु
टीका सभी को लगवाना चाहिए। इस्लाम में जान की हिफाजत रखना पहला कर्तव्य है। अगर टीका लगने से जान बचती है तो टीका जरूर लगवाएं। यह धर्म जाति का मामला नहीं है। टीका लगवाने के प्रति जो गुमराह कर रहे है उनसे सावधान रहे। टीका जरूर लगवाएं। - हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी, प्रभारी हज कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दौर भूला नहीं जा सकता है। जब कोरोना ने सभी को घरों में बंद कर दिया। टीकाकरण शुरू हुआ तो लोगों को काफी राहत मिली। टीकाकरण में प्रशासन और विभाग द्वारा सहयोग मांगे जाने पर स्वयं टीका लगवाने के बाद अन्य लोगों को टीके के महत्व को समझाया। - मौलाना मोहम्मद आरिफ, इमाम जामा मस्जिद
कोरोना से बचाव के लिए शुरू हुए टीकाकरण में सभी को टीका लगवाना बड़ी चुनौती थी। महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सहयोग मांगा गया। विभाग द्वारा सहयोग मांगे जोन पर जागरूकता फैलाई और लोगों को टीका लगवाने के प्रति अन्य लोगों को जागरूक करने की भी अपील की गई। धीरे-धीरे टीकाकरण का ग्राफ बढ़ा है। - प्रदीप गोयल, हरिनाम संकीर्तन मंडल संचालक
टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां होने पर काफी प्रयास के बाद भी लोग टीका नहीं लगवा रहे थे। विभाग द्वारा टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बिना टीका लगवाए मंदिर में आने पर प्रतिबंध और समझाने से लोग जागरूक हुए हैं। - आचार्य कृष्ण मिश्रा

जिले में टीकाकरण की स्थिति
पहला टीका - 2919320
दूसरा टीका - 2092178
बूस्टर डोज - 33934
उम्र के अनुसार टीका
12 से 14 उम्र - 3080
15 से 17 उम्र - 292982
18 से 44 उम्र - 2977691
45 उम्र को - 1116218
60 से अधि - 545461
टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने में धर्म गुरुओं का काफी सहयोग मिला है। धार्मिक संस्थानों में बिना टीकाकरण के रोक लगने और भ्रांतियों को समझाने में धर्मगुरु आगे आएं। आगे भी प्रयास रहेगा कि जो लोग अभी टीका लगवाने से वंचित चल रहे है वह टीका लगवा लें। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed