{"_id":"616b11e2d1e62f1f9113c6ab","slug":"vaccination-bulandshahr-news-gbd2278258144","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाअभियान कल, 84,000 लोगों को टीका लगाने का मिला लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअभियान कल, 84,000 लोगों को टीका लगाने का मिला लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाअभियान कल, 84,000 लोगों को टीका लगाने का मिला लक्ष्य
बुलंदशहर। माह का तीसरा टीकाकरण का महाअभियान सोमवार को होगा। इस बार शासन से जिले को 84,000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। शासन से लक्ष्य मिलने पर विभागीय अफसरों ने 317 टीमें गठित कर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए पिछले दो माह से माह में तीन दिन महाअभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है। माह का पहला महाअभियान एक अक्तूबर और दूसरा महाअभियान 11 अक्तूबर को हुआ। इस दौरान शासन से जिले को 50,000 और 80,000 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य मिला, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका।
सोमवार को तीसरा महाअभियान के तहज 84,000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य पूर्ण करने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 317 टीमों को जिम्मेदारी और 20 प्लानिंग यूनिट बनाई गई है। - डॉ. राकेश चंद्रा, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
व्रत के चलते टीका लगवाने वालों की संख्या में आई कमी
शारदीय नवरात्र के दौरान कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के ग्राफ में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह की अपेक्षा इस बार टीकाकरण लगवाने वालों की संख्या आधे से भी कम रही। नौ दिनों में जिले में मात्र 85,243 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि, एक दिन महाअभियान के तहत 80,000 और शेष दिनों में 28-28 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था।
शारदीय नवरात्र के आंकड़े
तिथि लक्ष्य लगे टीके
07 अक्तूबर 28,000 7,537
08 अक्तूबर 28,000 28,654
09 अक्तूबर 28,000 7,902
11 अक्तूबर 80,000 25,394
12 अक्तूबर 28,000 7,227
13 अक्तूबर 28,000 4,548
14 अक्तूबर 28,000 2,488
15 अक्तूबर 28,000 1,493
शारदीय नवरात्र के दौरान टीका लगवाने वालों के प्रतिशत में कमी आई है। त्योहार की वजह से कम लोग ही टीका लगवाने केंद्र पर पहुंचे। अब टीका लगवाने का स्तर में बढ़ोत्तरी मिलने की संभावना है। - डॉ. राकेश चंद्रा, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी